JEE Advanced का पेपर खत्म हो चुका है और अब लाखों students एक ही सवाल से पूछ रहे है सर्च कर रहे हैं – की अब आगे क्या किया जाय
चाहे आपका पेपर अच्छा गया हो या नहीं, ये आर्टिकल आपकी मदद करेगा सही career direction चुनने में। इस आर्टिकल में आपको बताऊंगा की JEE Advanced के पेपर के बाद क्या किया जाए,
JEE Advanced के बाद क्या करें
JEE Advanced 2025 पास करने के बाद अगला स्टेप होता है JoSAA काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करना। इसमें आपको अपनी पसंद के IIT और कोर्सेस चुनने होते हैं। फिर मॉक सीट अलॉटमेंट होता है जिससे आपको अंदाजा लगता है कि आपको क्या मिल सकता है। इसके बाद डॉक्युमेंट्स की जांच होती है और अगर सब कुछ सही रहा तो आप किसी अच्छे IIT में एडमिशन पा सकते हैं।
NITs, IIITs और GFTIs में एडमिशन अगर आपने अच्छा स्कोर किया है, लेकिन IITs न सही – तो NITs, IIITs और कुछ Central Government Colleges में भी शानदार मौके हैं। जहा आपको शानदार फैकल्टीज और प्लेसमेंट मिल सकती है
क्यों चुनें ये कॉलेज?
- बढ़िया प्लेसमेंट
- कम फीस में अच्छी पढ़ाई
- सरकारी मान्यता और नाम
अगर JEE में स्कोर ठीक नहीं आया
State Level Engineering Exams दें
हर राज्य के अपने Engineering एग्जाम होते हैं, जैसे:
- UPSEE (Uttar Pradesh)
- MHT CET (Maharashtra)
- WBJEE (West Bengal)
- KEAM (Kerala)
- KCET (Karnataka)
इनमें से कई आसान भी होते हैं और अच्छी रैंक मिलने पर गवर्नमेंट कॉलेज मिल सकते हैं।
Private Engineering Colleges
अगर सरकारी कॉलेज में सीट नहीं मिली, तो परेशान मत हों। India में बहुत से प्राइवेट इंजीनियरिंग कॉलेज भी हैं जो JEE Main के स्कोर पर एडमिशन देते हैं।
Top Private Colleges:
- SRM University
- Amity University
- Thapar University
- KIIT
- LPU
- Shiv Nadar University
यहां भी आपको अच्छा Infrastructure, Placement और Exposure मिल सकता है।
IIT या NIT ना मिले तो क्या करे
अगर आपका सपना IIT या NIT है, तो एक और बार कोशिश कर सकते हैं। JEE Main साल में दो बार होता है।
- अपनी कमजोरियों पर काम करें
- पुराने पेपर्स हल करें
- Mock tests दें
- Coaching या Crash Course जॉइन करें
JEE Advanced क्लियर करने के बाद
अगर आपने JEE Advanced पास कर लिया, तो आपके लिए IITs के शानदार Courses और करियर ऑप्शन खुले हैं JEE Advanced क्लियर करने के बाद आपका अगला कदम होता है JoSAA काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन करना। इसमें आप अपनी पसंद के IIT और कोर्सेस चुनते हैं। फिर मॉक सीट अलॉटमेंट होता है जिससे आपको पता चलता है कि आपको कौन-सी सीट मिल सकती है। उसके बाद डॉक्यूमेंट्स की जांच होती है और जब सब सही होता है तो आपको IIT में एडमिशन मिल जाता है।
B.Tech in CS, Mechanical, Civil, etc.
5-Year Dual Degree (B.Tech + M.Tech)
R&D में Career (ISRO, DRDO जैसे संस्थान)
MBA from IITs (कुछ IITs में मैनेजमेंट प्रोग्राम भी हैं)
विदेश में MS या Research Opportunities
Also Check :https://fastjankari.com/jee-advanced-2025/
Also Check :jee-advanced-opening-and-closing-rank

