JEE Advanced 2025 की जिम्मेदारी इस बार IIT Kanpur ने निभाई, और पूरे देश के लाखों स्टूडेंट्स ने इसमें हिस्सा लिया। अगर पेपर के लेवल की बात करें तो इस बार का पेपर मध्यम स्तर का (moderately difficult) रहा।
Chemistry इस बार सबसे आसान रही — कई सवाल सीधे और स्कोरिंग थे। Physics का लेवल ठीक-ठाक था, न ज्यादा मुश्किल, न बहुत आसान। लेकिन Mathematics ने काफी स्टूडेंट्स को सोचने पर मजबूर कर दिया। इसमें सवाल लंबे और थोड़े पेचीदा थे, जिस वजह से टाइम मैनेज करना थोड़ा चैलेंजिंग हो गया।
JEE Advanced 2025 Exam Analysis:

JEE Advanced 2025 की परीक्षा इस बार IIT कानपुर द्वारा 18 मई 2025 को आयोजित की गई। इस बड़ी परीक्षा में देशभर से कुल 1,87,223 छात्र
लगभग शामिल हुए थे।
JEE Advanced 2025 की परीक्षा दो शिफ्टों में हुई:
पेपर 1: सुबह 9:00 बजे से 12:00 बजे तक हुआ
पेपर 2 : दोपहर 2:30 बजे से 5:30 बजे तक आयोजित किया गया
परीक्षा का आयोजन बिना किसी रुकावट के सफलतापूर्वक हुआ और छात्रों ने मिलकर अपने भविष्य की ओर एक और कदम बढ़ाया।
JEE Advanced 2025 परीक्षा पैटर्न :
Paper 1 का स्ट्रक्चर
प्रत्येक विषय (Physics, Chemistry, Mathematics) में कुल 16 प्रश्न थे, जो 4 अलग-अलग सेक्शनों में बंटे हुए थे:
- सेक्शन I: 4 सिंगल करेक्ट आंसर वाले प्रश्न
➤ (+3 अंक सही जवाब पर, -1 गलत जवाब पर) - सेक्शन II: 3 मल्टीपल करेक्ट आंसर वाले प्रश्न
➤ (+4 अंक सही जवाब पर, -2 गलत जवाब पर) - सेक्शन III: 6 न्यूमेरिकल टाइप प्रश्न (जवाब अंकों में)
➤ (+4 अंक, कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं) - सेक्शन IV: 3 मैच द फॉलोइंग टाइप प्रश्न
➤ (+4 अंक सही पर, -1 अंक गलत पर)
🔢 प्रत्येक विषय के लिए कुल अंक: 60
🧾 Paper 1 का कुल स्कोर: 180 अंक
📗 Paper 2 का स्ट्रक्चर
Paper 2 में भी हर विषय से 16 प्रश्न पूछे गए थे, लेकिन यह तीन सेक्शन में बंटे थे:
- सेक्शन I: 4 सिंगल करेक्ट आंसर वाले प्रश्न
➤ (+3 अंक सही पर, -1 गलत पर) - सेक्शन II: 4 मल्टीपल करेक्ट आंसर वाले प्रश्न
➤ (+4 अंक सही पर, -2 गलत पर) - सेक्शन III: 8 न्यूमेरिकल आंसर टाइप प्रश्न
➤ (+4 अंक, कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं)
🔢 प्रत्येक विषय के लिए कुल अंक: 60
🧾 Paper 2 का कुल स्कोर: 180 अंक
परीक्षा का कुल विवरण (Overall Exam Metrics)
- ✅ कुल प्रश्न (दोनों पेपर मिलाकर): 96
- 🧮 अधिकतम अंक: 360
JEE Advanced 2025 Answer Key – कैसे चेक करें?
jeeadv.ac.in पर जाएं
“Answer Key 2025” लिंक पर क्लिक करें
Paper 1 और Paper 2 की Answer Key PDF डाउनलोड करें
अपने Response Sheet से मिलान करें
JEE Advanced 2025 छात्रों की प्रतिक्रिया
Mathematics :अधिकांश छात्रों ने बताया कि गणित (Mathematics) पेपर सबसे ज्यादा कठिन और टाइम-कंज्यूमिंग रहा। कुछ सवाल बहुत ही कॉन्सेप्चुअल और ट्रिकी थे, जिससे हल करना बहुत कठिन रहा मैथ सेक्शन ज्यादा कठिन था बच्चो द्वारा बताया गया
Physics:Physics के सवाल मीडियम थे थोड़े टाइम टेकिंग थे ,जिससे बच्चो के ये सेक्शन भी थोड़ा कठिन लग रहा था लेकिन यहां कई छात्रों ने अच्छे अंक मिलने की उम्मीद जताई।
Chemistry :Chemistry को सबसे आसान और scoring subject माना गया। यहां कई छात्रों ने अच्छे अंक मिलने की उम्मीद जताई।
निष्कर्ष (Conclusion)
E Advanced 2025 का पेपर थोड़ा tough जरूर था, लेकिन जो सही से मेहनत करते हैं, उनके लिए हर बार मौका रहता है। हर सब्जेक्ट में सवालों ने दिमाग घुमाया, लेकिन जो अच्छे से तैयार थे, उन्होंने अपने दम पर अच्छे नंबर बनाए।अगर आपका पेपर बढ़िया नहीं गया और आप अगली बार देने वाले हो तो इस पेपर को ध्यान से देखो, इससे सीखो और समझदारी से तैयारी करो। मेहनत करो, टाइम का ध्यान रखो और ज़्यादा टेंशन मत लो। सब बढ़िया होगा।
Also read “Education & Career Updates https://fastjankari.com/cbse-board-result-2025

